Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 अक्टूबर 2020: मिथुन और धनु राशि वालो के लिए शुभ है दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | परिवार में किसी से या मित्र से झड़प होने की सम्भावना है, आपको धैर्य रखना चाहिए | इस राशि के व्यापारियों को आज व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी | आज के दिन आप जमीन जायदाद के मामलो से दूरी बना कर रखे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी कथनी और करनी में अंतर नजर आएगा | ये कुछ लोगो को रास नहीं आएगा | कामकाज को लेकर आप थोड़े विचार मग्न रहेंगे | ऑफिस में विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | प्रेम जीवन में प्रिय से तनाव बढ़ सकता है | आप स्थिति बेहतर करने की कोशिश करे |
 
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपका वाक् चातुर्य आपका बड़ा फायदा करवाने वाला है | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आज प्रेम में वृद्धि होगी | शाम को आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार में किसी बात को लेकर चल रही तनातनी के चलते आप तनाव ले सकते है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन लाभ भरा रहेगा, बशर्ते आप पूरा समय दे | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है, जिस वजह से राहत भरे स्वर में नजर आएंगे | माता जी की सेहत को लेकर सतर्क रहे, तबियत बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति कमजोर लग रही है, बेहतर होगा शांति बनाये रखे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
कामकाज को लेकर दिन शुभ है, आप कुछ नया आरम्भ करने का भी विचार कर सकते है | आपके खर्चो में वृद्धि होने वाली है, आप इस पर ध्यान दे | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय से थोड़ी दूरी बनाकर रखे | किसी काम के लिए जाने से पहले बुजुर्गो का आशीर्वाद अवश्य ले |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कुछ कमजोर रहेगा | किसी काम में आप फंस सकते है, जिससे आपको कोई नुकसान होने की सम्भावना है | नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यक्षमता में सुधार करने की कोशिश करेंगे | आज के दिन आप किसी से झगड़ा मोल ना ले, बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज कामकाज को लेकर आप पर अधिक ही दबाव रहेगा | खानपान का ख्याल रखे, कोई समस्या हो सकती है | घर के किसी काम के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | माता जी घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की इच्छा जाता सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | आज कहीं से पैसा आने वाला है, अच्छा होगा आप इसे बचत में लगाए | कामकाज को लेकर आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है | अपनी निजी जिंदगी को लेकर कोई प्लान बना सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | नौकरीपेशा जातक कामकाज की डेडलाइन को लेकर परेशान हो सकते है | आज के दिन परिवार की चिंताओं को मन पर हावी ना होने दे | आज जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी करने वाला है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | पिताजी से आपके संबंधो में सुधार आने वाला है | अपने किसी काम में आप भाई या बहन की मदद ले सकते है | प्रेम जीवन वाले जातको को प्रिय का व्यवहार दुखी कर सकता है | आपको इस बारे में बात करने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके लिए दिन फ़ायदेभरा रहेगा | इस राशि के व्यापारी और नौकरीपेशा जातको को बेहद ही शुभ फल मिलने वाले है | वैसे आज किसी काम से लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत का आपको ख्याल रखने की जरूरत है, तबियत बिगड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर